सीतारामपुर : एडीडीए से बनेगा शेड और हॉल

Updated:
विज्ञापन

सीतारामपुर : बाबा गणिनाथ का 59 वां वार्षिक पूजनोत्सव समारोह आसनसोल मध्येशिया वैश्य सभा (ट्रस्ट) ने राधानगर स्थित गनिनाथ आश्रम में शनिवार को आयोजित किया. इस दौरान पूजा अर्चना के साथ रक्तदान शिविर, वर-वधू परिचय सम्मलेन, नाट्य-नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय विधायक सह एडीडीए वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी ने घोषणा की […]

विज्ञापन
सीतारामपुर : बाबा गणिनाथ का 59 वां वार्षिक पूजनोत्सव समारोह आसनसोल मध्येशिया वैश्य सभा (ट्रस्ट) ने राधानगर स्थित गनिनाथ आश्रम में शनिवार को आयोजित किया. इस दौरान पूजा अर्चना के साथ रक्तदान शिविर, वर-वधू परिचय सम्मलेन, नाट्य-नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
स्थानीय विधायक सह एडीडीए वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी ने घोषणा की कि एडीडीए के स्तर से शीघ्र ही एक शेड तथा हॉल बनाया जायेगा, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि राजेश साव आदि उपस्थित थे.
एडीडीए के वाइस चेयरमैन श्री चटर्जी ने कहा कि यह ट्रस्ट काफी दिनों सामाजिक कार्य कर रहा हैं. जिससे समाज तथा स्थानिय लोगो को इसका लाभ मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने शेड की मांग की थी. शीघ्र ही एडीडीए के स्तर से इसका निर्माण किया जायेगा. उन्होंने स्थानीय पार्षद के सहयोग से हाइमास्ट लाइट लगाने की घोषणा की.
अयोध्या प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संस्था का लक्ष्य सभी स्वजातीय परिवारों को एकजुट रखना है ताकि सभी सुख-दु:ख मिल कर बांटे जा सके. इसके लिए सभी को एकत्रित होना होगा तथा संगठित होना होगा.
सामाजिक त्रुटियों तथा कुप्रथाओ से समाज को मुक्त करना होगा एवं अपने बच्चो के शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा. उन्होंने कहा कि किसी भा समाज या देश के विकास के लिए शिक्षा प्राथमिक चरण है. शिक्षा को प्रथम उद्देश्य बनाना होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही आनेवाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल बन सकेगा, विशेष महत्व समाज की बेटियों के प्रति अधिक ध्यान देना होगा. उन्हें भी उचित शिक्षा के साथ सशक्त करना अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि दहेज़ प्रथा समाज में कोढ़ बनता जा रहा है. इसे समाप्त करने की जरुरत हैं.
बाबा गनिनाथ आश्रम को समाज के लिए एक ऐसा केंद्र बनाया जा रहा है, जो समस्त मध्यदेशीय वैश्य समाज को गर्वान्वित करें. दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विनोद गुप्ता, जेके मध्येशिया, राकेश साव, पीके गुप्ता, पिंकू गुप्ता, नरेश साव, निर्मल गुप्ता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola