रानीगंज : 22 चक्का वाहनों के आवागमन पर रोक से व्यवसायी नाराज

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : शुक्रवार की मध्य रात से राज्य पुलिस द्वारा हठात् राज्य में 22 चक्का वाहनों के आवागमन पर रोक से ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यापारी वर्गों में आक्रोश है. राज्य पुलिस के फरमान से दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल आने वाले भारी वाहन चालक जहा-तहां फंसे हुये हैं. ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े पंजाबी मोड़ निवासी […]

विज्ञापन
रानीगंज : शुक्रवार की मध्य रात से राज्य पुलिस द्वारा हठात् राज्य में 22 चक्का वाहनों के आवागमन पर रोक से ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यापारी वर्गों में आक्रोश है. राज्य पुलिस के फरमान से दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल आने वाले भारी वाहन चालक जहा-तहां फंसे हुये हैं.
ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े पंजाबी मोड़ निवासी दयाशंकर राय ने बताया कि अचानक आये फरमान से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा. 22 पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के पूर्व कुछ समय दिया जाना चाहिये था.
रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने भी बताया कि आदेश पर पुनर्विचार कर ट्रांसपोर्टरों, व्यवसायियों को कुछ समय प्रदान करने के लिये मंत्री अरूप विश्वास तथा मेयर जितेंद्र तिवारी से आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि 22 पहिया वाहनों का आवागमन बंद होने से वस्तुओं के सामानों के दाम और अधिक बढ़ेंगे. इस कारण बाजार पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. सरकार को इस विषय पर सोचने की जरूरत है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola