टीडीबी कॉलेज: जनसंवाद में शिरकत करने का आह्वान, 30 को प्रस्तावित जन-संवाद की सफलता के लिए कॉलेजपाड़ा में बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : स्थानीय त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के विकास को लेकर आगामी 30 अगस्त को रानीगंज के स्पोटर्स एसेंबली में होने वाले जनसंवाद को सफल बनाने के लिए वार्ड नंबर 88 अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा छोटा गेट के समीप स्थानीय लोगों को लेकर आसनसोल हिंदी अकादमी की बैठक हुई. अध्यक्षता अकादमी के सचिव मनोज यादव […]
विज्ञापन
रानीगंज : स्थानीय त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के विकास को लेकर आगामी 30 अगस्त को रानीगंज के स्पोटर्स एसेंबली में होने वाले जनसंवाद को सफल बनाने के लिए वार्ड नंबर 88 अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा छोटा गेट के समीप स्थानीय लोगों को लेकर आसनसोल हिंदी अकादमी की बैठक हुई. अध्यक्षता अकादमी के सचिव मनोज यादव ने की.
उन्होंने कहा कि कॉलेज इस अंचल का सबसे पुराना कॉलेज है. इसमें मौजूदा समय में 29 विषयों के अंडर ग्रेजुएट तथा सात विषयों की पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई हो रही है. इस कॉलेज को इस वर्ष नेक भी मिला है. कॉलेज से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है. इसे ध्यान में रखकर आगामी 30 अगस्त को स्पोटर्स एसेंबली के सभागार में हिंदी अकादमी तथा कॉलेज के स्तर से जनसंवाद आयोजित है.
जनसंवाद का विषय – उच्च शिक्षा में त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज की भूमिका है. उन्होंने कहा कि इस जनसंवाद में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपने विचार प्रस्तुत करें ताकि ताकि कॉलेज और और अधिक विकास तथा उपयोगिता हो.
वार्ड पार्षद सीमा सिंह ने कहा कि जब से आसनसोल के मेयर जितेंद्र तिवारी बने हैं तब से इस कॉलेज का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है, एवं इस कॉलेज मैं गर्ल्स हॉस्टल बनना चाहिए. साथ ही साथ इस शहर में हिंदी बालिका विद्यालय की भी जरूरत है. उन्होंने बताया कि यह गर्व का विषय है कि इतने बड़े कॉलेज उनके वार्ड में अवस्थित है.
दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष मानस तपादार ने कहा कि शिक्षा सबको जरूरत है. घर के समीप उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज का स्थापित होना प्रसन्नता का विषय है. कॉलेज कर्मी नारायण सिन्हा ने कॉलेज के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज में काफी विकास हुआ है. यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा कॉलेज है. इसके छात्रों की संख्या पांच हजार है. 34 विषयों में पढ़ाई हो रही है. पूर्व छात्र उमापद चटर्जी, ज्ञान भारती स्कूल के शिक्षक बी प्रसाद, मेयर परिषद सदस्य (हेल्थ) दिवेन्दू भगत, तृणमूल नेता घनश्याम साव, अकादमी के सदन सिंह, शिक्षक दिनेश राय, विकास सिंह तथा प्रभात सिंह आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










