गोल्ड विजेता शूटर को चाहिए आर्थिक मदद, विभिन्न संगठनों से पिता लगा रहे गुहार ताकि मरे न उसकी प्रतिभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब द्वारा आयोजित प्रथम नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट जोन स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में संत विन्सेंट हाई एंड टेक्निकल स्कूल (आसनसोल) के छात्र अभिनव साव को जूनियर और सबजूनियर विभाग में 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक मिले. अभिनव के पिता साउथ धधका निवासी राजेश कुमार […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब द्वारा आयोजित प्रथम नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट जोन स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में संत विन्सेंट हाई एंड टेक्निकल स्कूल (आसनसोल) के छात्र अभिनव साव को जूनियर और सबजूनियर विभाग में 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक मिले. अभिनव के पिता साउथ धधका निवासी राजेश कुमार साव पेशे से ट्यूटर है और कक्षा दस तक के अंग्रेजी माध्यम छात्रों को घर घर जाकर ट्यूशन पढ़ाते है.
सबसे महंगे खेलों में शामिल शूटिंग प्रतियोगिता में बेटे की दिलचस्पी को देखते हुए श्री साव आर्थिक तंगी के बावजूद हर हाल में अपने बेटे को इस खेल से जोड़े रखना चाहते हैं. आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स और इलाके के अनेकों जन प्रतिनिधियों के पास वे अभिनव के खेल जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं से भी उन्हें अब तक कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है.
अभिनव ने वर्ष 2018 में राज्य की 51 वीं शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल स्पर्धा में जूनियर, यूथ और सीनियर तीनों विभागों में भाग लिया और दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर वर्ष 2018 का स्टेट चैंपियन का खिताब जीता था. आसनसोल में भी 21 अगस्त को संपन्न शूटिंग प्रतियोगिता में दो विभागों में भाग लिया और दोनों विभाग में अपने स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. श्री साव ने बताया कि बेटे के खेल के लिए वे हर जगह आर्थिक सह्यता के लिए अपील करेंगे. यदि कहीं से आर्थिक सहायता नहीं भी मिली तो भी हर हाल में अपने बेटे को इस खेल से जोड़े रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन