सांकतोड़िया : अटल जी हम सभी के लिए प्रेरणादायी

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय परिसर में शनिवार को कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुनील कुमार झा, निदेशक (तकनीकी) (परियोजना व योजना) जयप्रकाश गुप्ता, निदेशक (वित्त) संजीव सोनी व निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन के साथ-साथ मुख्यालय के अन्य वरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय परिसर में शनिवार को कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुनील कुमार झा, निदेशक (तकनीकी) (परियोजना व योजना) जयप्रकाश गुप्ता, निदेशक (वित्त) संजीव सोनी व निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन के साथ-साथ मुख्यालय के अन्य वरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुये एक शोक सभा आयोजित की गयी.
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने युगपुरुष स्व. वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए नीरव प्रार्थना की. मौके पर निदेशक(कार्मिक) विनय रंजन ने कहा कि स्व. वाजपेयी न सिर्फ एक अजातशत्रु राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि और कुशल वक्ता भी थे. उनका जीवन हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola