केंद्र, राज्य सरकारों के खिलाफ बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन

बराकर : केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की श्रमिक बिरोधी नीतियों, महंगाई तथा आम लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कुल्टी जोनल सीपीएम ने रविवार को बाइक रैली निकाली तथा विरोध प्रदर्शन किया. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कर्मी शामिल हुए. सीपीएम के वरिष्ठ नेता सुजीत भट्टाचार्या ने कहा कि केंद्र सरकार ईसीएल के […]

विज्ञापन
बराकर : केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की श्रमिक बिरोधी नीतियों, महंगाई तथा आम लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कुल्टी जोनल सीपीएम ने रविवार को बाइक रैली निकाली तथा विरोध प्रदर्शन किया. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कर्मी शामिल हुए. सीपीएम के वरिष्ठ नेता सुजीत भट्टाचार्या ने कहा कि केंद्र सरकार ईसीएल के सोदपुर एरिया सहित कोयलांचल इलाके की खदानों को बंद करने की साजिश कर रही है.
श्रमिक कानून श्रमिको के बिरुद्ध बनाये जा रहे हैं. सभी श्रमिको को न्यूनतम मासिक मजदूरी 18 हजार रूपये मिलना चाहिए. किसान ओर खेतिहर मजदूरों का कर्ज माफ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी के लिए जन वितरण प्रणाली की सुविधा ओर डिजिटल राशन कार्ड देना चाहिये. महंगाई रोकने के लिए सभी लोगो को दो रुपये प्रतिकिलो चावल मिलनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी नौ अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जायेगा. बराकर स्टेशन परिसर से निकली बाइक रैली डिसरगढ़, चिनाकुड़ी होकर गुजरी तथा पूरे कुल्टी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया. देवदास नायक, कंचन देवाशीष, श्रीराम यादव, सुरेन्द्र यादव, राधा गोविंद राय, जितेंद्र खरवार, विनोद सिंह, पूर्व पार्षद देवानंद प्रसाद, सागर मुखर्जी, मुकी मुखर्जी, बीरू यादव, राधा मिश्रा, मनोज रजक आदि शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola