व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : नामोपाड़ा में व्यापारी तपन कुमार दास की हत्या तथा पुरूलिया शहर की गौशाला मूर्ति के समक्ष लॉन्ड्री व्यवसायी जितेन रजक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुरूलिया जिला पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार विनोद घोड़ाय की निशानदेही पर असीम मुखर्जी, विशाल चटर्जी तथा सूरज कर्मकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा […]
विज्ञापन
आद्रा : नामोपाड़ा में व्यापारी तपन कुमार दास की हत्या तथा पुरूलिया शहर की गौशाला मूर्ति के समक्ष लॉन्ड्री व्यवसायी जितेन रजक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुरूलिया जिला पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार विनोद घोड़ाय की निशानदेही पर असीम मुखर्जी, विशाल चटर्जी तथा सूरज कर्मकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि उसने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक आकाश मेघारिया ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड असीम मुखर्जी है.
व्यापारिक शत्रुता के कारण उसने पहले तपन की हत्या की उसके बाद जितेन पर जानलेवा हमला किया. पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. हत्या के लिये इस्तेमाल की गयी बंदूक भी बरामद कर ली गयी है. उल्लेखनीय है कि 10 जून को नामोपाड़ा इलाके के व्यवसायी तपन कुमार दास का शव पाया गया था. मौत को एक सड़क हादसे का रूप दिया गया था लेकिन पोस्टमार्टम एवं गहन पुलिसिया जांच में यह जानकारी मिली थी कि उसके शरीर पर गोली के निशान भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन