खराब गुणवत्ता से इसीएल को नहीं मिले 272 करोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : ईसीएल मुख्यालय के गुणवत्ता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को सोनपुर बाजारी में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित हुआ. कोल इंडिया के चेयरमैन एके झा, ईसीएल के सीएमडी एसके झा, वित्त निदेशक संजीव सोनी, सोनपुर बाजारी के महाप्रबंधक मनोज कुमार, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्री राय, महाप्रवन्धक (पीऐंडआईआर) आरके राउत आदि […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : ईसीएल मुख्यालय के गुणवत्ता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को सोनपुर बाजारी में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित हुआ. कोल इंडिया के चेयरमैन एके झा, ईसीएल के सीएमडी एसके झा, वित्त निदेशक संजीव सोनी, सोनपुर बाजारी के महाप्रबंधक मनोज कुमार, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्री राय, महाप्रवन्धक (पीऐंडआईआर) आरके राउत आदि उपस्थित थे.
सीएसआर योजना के तहत मोबाइल मेडिकल वैन को कोल इंडिया अध्यक्ष श्री झा ने झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कोयले की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा. उन्होने कहा कि ईसीएल की कोयले की गुणवता सभी कंपनियों की अपेक्षा काफी बेहतर है. सीएमडी का कार्य काफी सराहनीय है. टीम भी बोहतर कार्य कर रही है. उन्होने कहा कि कोयले की गुणवत्ता से जुड़े अधिकारी नेपथ्य में रहकर कंपनी के लिए बड़ा काम करते हैं. उनकी जवाबदेही अधिक है पर इन्हे एक्सपोजर कम मिलता है. कंपनी का भविष्य इनके हाथों में है. इन्हे मुख्य धारा में लाने की आवश्यकता है.
श्री झा ने कहा कि कंपनी की कीमत (वैल्यू ) इनके कारण है. कोयले के ग्रेड फिसलने के कारण कंपनी को पिछले वर्ष में 272 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था जबकि चालू वर्ष में लगभग 350 करोड़ रुपए घाटा होने की संभावना है. अगर अभी से सचेत नहीं हुए तो कंपनी की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ते जायेगी. उन्होंने कहा कि फिर भी कुछ कमियां रह जाती हैं. काम करने में दिक्कतें होती हैं,. कंपनी की बेहतरी के लिए कमियों के समायोजन हेतू एक प्लेटफार्म बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










