तृणमूल कार्यकर्ता के घर में बम विस्फोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत बनकाठी ग्राम पंचायत की श्यामबाजार कॉलोनी निवासी तृणमूल नेता अमर मंडल के घर में बम बनाते समय विस्फोट हो गया. ग्रामीणों के अनुसार घर में पहले से ही बम रखा हुआ था. नये सिरे से बम बनाया जा रहा था. इसी क्रम में बम विस्फोट हो गया. समूचे इलाके में […]
विज्ञापन
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत बनकाठी ग्राम पंचायत की श्यामबाजार कॉलोनी निवासी तृणमूल नेता अमर मंडल के घर में बम बनाते समय विस्फोट हो गया. ग्रामीणों के अनुसार घर में पहले से ही बम रखा हुआ था. नये सिरे से बम बनाया जा रहा था. इसी क्रम में बम विस्फोट हो गया. समूचे इलाके में दहशत फैल गई. विस्फोट के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गया.
घर में किसी सदस्य के नहीं होने से कोई क्षति नहीं हुई. कांकसा थाना के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू की. अमर फरार है. पुलिस ने घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री तथा कई कारतूस आदि बरामद किया है. पुलिस का अनुमान है कि इलाके में आतंक फैलाने के उद्देश्य से ही बम बनाया जा रहा था.
पुलिस ने बताया कि उक्त मकान को बीरभूम जिले के इलम बाजार थाना के देवीपुर निवासी सोना विश्वास ने खरीदा है. मकान की देख-रेख स्थानीय तृणमूल नेता अमर करते हैं. तृणमूल जिला अध्यक्ष वी .शिवदासन ने कहा कि मकान किसी तृणमूल नेता या कर्मी का नहीं है. पुलिस घटना की जांच
कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










