दुर्गापुर नगर निगम कायार्लय में पार्षदों का स्थायी ठिकाना नहीं

Updated at : 24 Jul 2018 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर नगर निगम कायार्लय में पार्षदों का स्थायी ठिकाना नहीं

दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम वोर्ड गठन के एक साल पूरे होने को है. वोर्ड मे सभी पार्षद तृणमूल के हैं. तृणमूल ने चुनाव मे विपक्षियों का सुपड़ा साफ करते हुए सभी 43 सीटो पर कब्जा जमाया था. इस जीत से पार्षद काफी उत्साहित थे. निगम भवन में मंत्री सह पार्टी के जिला पर्यवेक्षक अरूप […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम वोर्ड गठन के एक साल पूरे होने को है. वोर्ड मे सभी पार्षद तृणमूल के हैं. तृणमूल ने चुनाव मे विपक्षियों का सुपड़ा साफ करते हुए सभी 43 सीटो पर कब्जा जमाया था. इस जीत से पार्षद काफी उत्साहित थे. निगम भवन में मंत्री सह पार्टी के जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास ने पार्षदो के बैठने के लिए अलग घर देने की बात कही थी. परंतु अभी तक पार्षदो को बैठने के लिए कोई स्थायी ठिकाना नहीं मिल पाया है. जिसके कारण उन्हे अपने कार्य निपटाने मे परेशानी होती है.
पार्षदो को वार्डों की विभिन्न समस्याओं के साथ आना होता है. परंतु स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण उन्हे दिक्कते होती है. कार्य निपटाने के लिए उन्हे काफी इंतजार करना पड़ता है. इसे लेकर पार्षदो मे रोष है. लेकिन खुल कर कोई कुछ नहीं कहना नहीं चाहता है.एक पार्षद ने बताया कि नगर निगम मे वे खुद को बाहरी व्यक्ति महसूस करते है.
एक साल बीतने के बाद भी बैठने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई. निगम के अधिकारी सहमत नहीं हैं. उनके अनुसार पार्षदो के बैठने के लिए कुर्सिया लगा दी गई है. उन्हे घेरा नहीं गया है. पार्षद सुनील चट्टोपाध्याय ने कहा कि उनके लिए बैठने की कोई जगह नहीं है. पार्षद रवीन्द्र राम ने बताया कि निगम भवन के एक हाल मे पार्षदो के लिए बैठने की व्यवस्था हो रही है.
आयुक्त अमिताभ दास ने कहा कि काउंसिलरों के लिए सीट तय की गई है और कुछ कुर्सियां दी गई हैं लेकिन अभी तक घिरा नहीं है. जल्द ही घेरने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. सीपीआई (एम) नेता पंकज रॉय ने कहा कि बोर्ड पार्षदों के लिए सीट नहीं दे सका तो दुर्गापुर का क्या विकास करेंगे? बीजेपी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण घुरई ने कहा कि वास्तव में, चुनाव में लोग मतदान नहीं कर पाए हैं. कोई काउंसिलर अपने बल पर जीत नहीं पाये है. जिसके कारण उनके नेताओं ने उन्हे बैठने के लिए कमरे की व्यवस्था नहीं है.
मेमारी कॉलेज में मुकेश को मिला दंड: बर्दवान. बिना नोटिस लगातार 25 दिनो कॉलेज मे गैरमौजूदगी के कारण मेमारी कालेज प्रिंसिपलक्ष देबाशीष चक्रवर्ती ने कालेज के बिबादास्पद शिक्षा कर्मी तथा छात्र कार्यकर्ता मुकेश शर्मा को कारण बताओ नोटिश जारी किया. जवाब मे संतुष्ट नही होने पर कालेज प्रशासक तथा बर्दवान दक्षिण के अनुमंडल अधिकारी का आदेश पर उचित व्यवस्था लेने का फैसला किया कालेज प्रबंधक ने. मुकेश के करीबी पार्ट टाईम टीचार रबीन मजुमदार का बेतन बंद करने का फैसला किया गया.
बर्दवान दक्षिण के अनुमंडल अधिकारी के बैठक के बाद कालेज अध्यक्ष ने बताया कि मुकेश ने कारण बताओ नोटिश का कोई सही जवाब नही दिया. मुकेश के अधिबक्ता का जवाब मे कालेज प्रबंधक संतुष्ट नही हुआ। ईस दौरान बिना नोटिश पर लागातार 25 दिनो गैरमौजूदगी को अनुमोदन हीन छुट्टी के हिसाब के रुप मे लिया जायेगा. इसके अलावा कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं को धमकी देने के खिलाफ मेमारी थाने मे शिकायत दर्ज की गई. मुकेश शर्मा ने बताया कि किस बजह से 25 दिनो कालेज मे गैरमौजूद रहने का जवाब दिया था.
अनुबंधित बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन : आसनसोल. आसनसोल नगर निगम के समक्ष बोरो संख्या चार के कांट्रेक्चुअल विधुत कर्मियों ने बकाये वेतन के मांग पर प्रदर्शन किया. बोरो में कार्यरत कर्मियों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल पाता है जिससे उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पडता है. ज्ञात हो कि निगम अंचलों में विधुत परिसेवा को उन्नत करने के तहत नगर निगम ने कोलकाता की सीमोको कंपनी को विधुत रख रखाव का दायित्व दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर वेतन भुगतान न किया गया तो वे तीव्र आंदोलन को बाध्य होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola