ट्रेन में पर्स चोरी मामले में गिरफ्तार

Updated at : 19 Jul 2018 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में पर्स चोरी मामले में  गिरफ्तार

आसनसोल : भागलपुर से रांची तक की सवारी कर रही महिला यात्री गायत्री कुमारी का पर्स चोरी मामले में आसनसोल जीआरपी ने मोहम्मद इमामुद्दीन को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. ज्ञात हो कि मामले पर गायत्री कुमारी ने आसनसोल जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में […]

विज्ञापन
आसनसोल : भागलपुर से रांची तक की सवारी कर रही महिला यात्री गायत्री कुमारी का पर्स चोरी मामले में आसनसोल जीआरपी ने मोहम्मद इमामुद्दीन को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. ज्ञात हो कि मामले पर गायत्री कुमारी ने आसनसोल जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी.
शिकायत में कहा गया है कि 29 अप्रैल को वह वनांचल एक्सप्रेस से रांची जा रही थी. बर्नपुर स्टेशन के समीप उनका पर्स किसी चोर ने चोरी कर लिया था. पर्स में दस हज़ार रुपये कैश, मोबाइल फोन सहित कई जरुरी दस्तावेज शामिल थे. ज्ञात हो कि इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.
पुलिस छापेमारी में फरार आरोपी पकड़ा गया
आसनसोल. बीते दिनों आसनसोल प्लेटफार्म संख्या सात में डकैती की योजना बनाते समय जीआरपी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान फरार रहे आरोपी मोहम्मद सज्जाद को आसनसोल जीआरपी ने गिरफ्तार कर उसे बुधवार को आसनसोल न्यायालय में पेश किया. ज्ञात हो कि उक्त छापेमारी में पुलिस ने इसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया था. आरोपी पर आरोप है कि वह उस छापामारी में घटनास्थल से फरार हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola