जर्जर सड़क के कारण डंपर, ऑटो में टक्कर

Updated:
विज्ञापन

चिनाकुड़ी : एक सौ नंबर वार्ड के तहत चिनाकुड़ी में सड़क की बदहाली के कारण बुधवार को डंपर तथा ऑटो के बीच टक्कर हो गई. आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने चिनाकुड़ी बाजार के पास सड़क जाम कर दिया. उन्होंने स्कूल शुरू होने तथा स्कूल की छुट्टी होने के समय हाईवा सहित बड़े वाहनों के परिचालन पर […]

विज्ञापन
चिनाकुड़ी : एक सौ नंबर वार्ड के तहत चिनाकुड़ी में सड़क की बदहाली के कारण बुधवार को डंपर तथा ऑटो के बीच टक्कर हो गई. आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने चिनाकुड़ी बाजार के पास सड़क जाम कर दिया. उन्होंने स्कूल शुरू होने तथा स्कूल की छुट्टी होने के समय हाईवा सहित बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. इस संबंध में ऑटो चालकों एवं दुकानदारों ने भी पुलिस आयुक्त, कुल्टी थाना प्रभारी, नियामतपुर फांड़ी पुलिस, स्थानीय विधायक सह एडीडीए के वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी को पहले भी ज्ञापन सौंपा है.
पुलिस अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.ऑटो चालकों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के स्तर से जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के दोनो तरफ काफी दूर तक की गई खुदाई से सड़क की अवस्था जर्जर हो गई है. उसके बाद बारिश के इस मौसम में हल्की बूंदा-बांदी से भी कीचड़युक्त बड़े बड़े गड्ढ़े बन गये हैं.
जबकि अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई सिमट गई है. इसके कारण इस सड़क से होकर वाहनों का गुजरना खतरनाक साबित हो रहा है. यात्री बसों, स्कूली बच्चों के लेकर जाते हुए वाहन, ऑटो, हाईवा तथा डंपरों आदि के एक साथ गुजरने से आये दिन दुर्घटना होती है. बुधवार को रास्ते के कारण बचकर गुजरने की कोशिश कर रहा डंपर ऑटो से टकरा गया.
इसके बाद उत्तेजित निवासियों तथा ऑटो चालकों ने सड़क जाम कर दिया. जिसमे बाजार के दुकानदारों ने भी साथ दिया. सभी स्कूल के बच्चों के जाने आने के समय पर बड़े वाहनों के परिचालन के विरूद्ध थे. हालांकि ऑटो तथा डंपर चालकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की. यूनियन के प्रतिनिधि साधन महतो को स्कूली बच्चों के आने जाने के समय पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक पर सहमति बनी. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola