सेलकर्मियों के पेंशन पर निर्णय नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बर्नपुर : इस्पात मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली में एनजेसीएस सदस्य तथा सेफी प्रतिनिधियो के साथ बैठक की. जिसमें पेंशन के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गयी. आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) महासचिव हरजीत सिंह, आईओए महासचिव मनोज कुमार, बीएमएस डॉ वसंत कुमार पांडे आदि शामिल थे. इंटक नेता विजय सिंह ने बताया […]
विज्ञापन
बर्नपुर : इस्पात मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली में एनजेसीएस सदस्य तथा सेफी प्रतिनिधियो के साथ बैठक की. जिसमें पेंशन के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गयी. आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) महासचिव हरजीत सिंह, आईओए महासचिव मनोज कुमार, बीएमएस डॉ वसंत कुमार पांडे आदि शामिल थे. इंटक नेता विजय सिंह ने बताया कि बैठक इस्पात मंत्री विरेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में हुयी. जिसमें सेल, आरआईएनएलके, एमएसटीसी, एफएसएनके, मेकॉन और केआईओसीएल के यूनियन प्रतिनिधि थथा अधिकारी शामिल थे. इसमें सभी ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियो ने अपने अपने पक्ष रखे.
इंटक के राजशेखर मंत्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियो की निंदा की. इस्पात मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सेल के लिए कोई मजदूरी संशोधन नहीं होगा. जब तक कि सरकार द्वारा कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं मिलेगी. मजदूरी संशोधन तथा पेंशन को पूरा करने के लिए पेंशन योजना के बारे में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दूसरी तिमाही के वित्तीय वर्ष परिणामो और सेल प्रबंधन द्वारा प्रस्ताव पेंशन योजना में छह फीसदी और नौ फीसदी के योगदान तय किया जायेगा.
बैठक में एमएसटीसी, एफएसएनके, मेकॉन और केआईओसीएल के पेंशन योजनाओ का मंजूरी मिल गयी. लेकिन आरआईएनएल तथा सेल की पेंशन योजनाओ को नामंजूर कर दिया गया. ट्रेड यूनियन ने इसके विरोध में आंदोलन का रूख करने का निर्णय लिया है. जिसकी रूपरेखा आगामी दिनो में तय की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन