ओझा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान / पानागढ़ : रायना थाना अंतर्गत बोडो बलराम ग्राम में सोमवार की देर रात डायन से पीड़ित होने के आरोप में ग्रामीणों ने उसे कथित ओझा के समक्ष प्रताड़ित किया. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. भारी पथराव में कई पुलिस कर्मी […]

विज्ञापन
बर्दवान / पानागढ़ : रायना थाना अंतर्गत बोडो बलराम ग्राम में सोमवार की देर रात डायन से पीड़ित होने के आरोप में ग्रामीणों ने उसे कथित ओझा के समक्ष प्रताड़ित किया. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. भारी पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गये. स्थिति नियंत्रण के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी. ओझा समेत कुल 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें मंगलवार को बर्दवान जिला कोर्ट में पेश किया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की महिला सुकुमारी देवी उर्फ मौसमी क्षेत्रपाल (21) विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी. उसके परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर ओझा के पास झाड़-फूंक के लिए ले गये. झाड़-फूंक के नाम पर ओझा ने कहा कि उस बीमार महिला पर डायन अत्याचार कर रही है. इसके बाद ओझा ने परिजनों तथा ग्रामीणों के समक्ष ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने जब ओझा को पकड़ने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उत्तेजित होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. संख्या में कम होने के कारण कुछ देर के लिए पुलिस टीम पीछे हट गई. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद अभियुक्त ओझा समेत 14 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया. बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवयंसेवी संस्था की मदद से अंधविश्वास के खिलाफ जिला पुलिस प्रचार अभियान चलायेगी. जिला तृणमूल के महासचिव उत्तम सेनगुप्ता ने बताया कि अंधविश्वास के खिलाफ पंचायत, पंचायत समिति के सदस्यो के जरिए प्रचार चलाने का निर्णय लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola