टीएमसीपी नेता शुभम की पिटाई की दूसरे गुट ने

Updated at : 08 Jul 2018 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
टीएमसीपी नेता शुभम की पिटाई की दूसरे गुट ने

रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य एवं छात्र संसद के पूर्व खेल सचिव शुभम पांडे को शनिवार को रानीगंज के गौशाला के समीप कुछ युवकों ने पीट दिया. आरोप कॉलेज के पूर्व छात्र संसद सचिव सौमित्र बनर्जी पर लगा है. घायल अवस्था में शुभम को रानीगंज के आलुगोड़िया स्थित सरकारी […]

विज्ञापन

रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य एवं छात्र संसद के पूर्व खेल सचिव शुभम पांडे को शनिवार को रानीगंज के गौशाला के समीप कुछ युवकों ने पीट दिया. आरोप कॉलेज के पूर्व छात्र संसद सचिव सौमित्र बनर्जी पर लगा है. घायल अवस्था में शुभम को रानीगंज के आलुगोड़िया स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.

शुभम ने बताया कि बीते दिन सोमित्रा बनर्जी के साथ किसी बात को लेकरहुए विवाद के पश्चात रविवार को रानीगंज गौशाला के समीप आपसी सुलह के लिए कॉलेज के कुछ छात्रों को लेकर गया था. उसी दौरान सौमित्रा तथा उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडा से उसकी पिटाई कर दी. सौमित्र ने कॉलेज के छात्र अर्पित उपाध्याय को कॉलेज छात्र संसद का महासचिव बनाने की बात कही. उन्होंने मेयर के विरुद्ध भी कई बातें कहीं. दूसरी ओर सोमित्र ने कहा कि इस घटना की जानकारी ही नहीं है.

शुभम उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहा है. दूसरी ओर अर्पित उपाध्यायके पिता रानीगंज टीएमसी के कार्यकर्ता अर्जुन उपाध्याय ने बताया कि रविवार को शुभम कुछ युवकों को लेकर उनके पुत्र को रानीगंज गौशाला के समक्ष पिटाई करने के लिए आया था. इसे देखकर स्थानीय लोगो ने विरोध किया. अर्पित को इस घटना से किसी प्रकार का लेना-देना नहीं है. ।उन्होंने बताया की शुभम तथा सौमित्र बनर्जी केआपसी गुटबाजी के कारण यह मारपीट हुय. है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola