बालुरघाट: शिक्षा संसद के चेयरमैन का पद दो साल से खाली

Updated at : 05 Jul 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
बालुरघाट: शिक्षा संसद के चेयरमैन का पद दो साल से खाली

प्रशासनिक कामकाज प्रभावित, शिक्षकों की पदोन्नति रुकी बालुरघाट : प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होने के कारण पदोन्नति सहित कई प्रशासनिक कामकाज ठप हैं. इसकी वजह से प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष है. चेयरमैन की तत्काल नियुक्ति, पदोन्नति एवं शिक्षकों के ट्रांसफर में नयी नीति अपनाने सहित 41 सूत्री मांगों को लेकर […]

विज्ञापन
प्रशासनिक कामकाज प्रभावित, शिक्षकों की पदोन्नति रुकी
बालुरघाट : प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होने के कारण पदोन्नति सहित कई प्रशासनिक कामकाज ठप हैं. इसकी वजह से प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष है. चेयरमैन की तत्काल नियुक्ति, पदोन्नति एवं शिक्षकों के ट्रांसफर में नयी नीति अपनाने सहित 41 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को पश्चिम बंग प्राथमिक शिक्षक समिति ने जिला प्राथमिक शिक्षक का घेराव किया. इसके बाद इन लोगों ने जिला स्कूल निरीक्षक (प्राथमिक) मृणाल कांति राय को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा है.
मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण-दिनाजपुर प्राथमिक शिक्षा संसद में चेयरमैन का पद करीब दो साल से खाली है. दीप्ति कल्याण कुंडू के बाद किसी की नियुक्ति नहीं हुई है.
इसकी वजह से पदोन्नति सहित अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. प्रदर्शन करनेवाले शिक्षकों का कहना है कि 10 साल से भी अधिक समय से जो प्राथमिक शिक्षक अपने घर से 70-80 किलोमीटर दूर जाकर नौकरी कर रहे हैं, उनको घर के निकट स्कूल में पदस्थापित करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. इसके अलावा जो शिक्षक रिटायर हो गए हैं
उन्हें अब तक पेंशन नहीं मिल रही है. ऐसे शिक्षकों की भी संख्या काफी है जो बगैर किसी पदोन्नति के ही रिटायर हो गये. रिटायर होने के बाद शिक्षक पेंशन पाने के लिए तमाम कागजात लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं.
संगठन के दक्षिण दिनाजपुर जिले के महासचिव श्रीकांत मंडल ने कहा है कि चेयरमैन का पद खाली होने की वजह से ही प्राथमिक शिक्षकों को इतनी परेशानी हो रही है. एक तरह से प्राथमिक शिक्षा विभाग अभिभावकविहीन हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola