डॉ विधानचंद्र रॉय की 136वीं जयंती , डीएसपी में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : डीएसपी ने एक महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधानचंद्र रॉय की 136वीं जयंती डॉक्टर्स डे के रूप में मनायी. डीएसपी के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के एक वर्ग ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीएसपी मुख्य अस्पताल में भी डॉक्टर डे मनाया गया. मौके पर डीएसपी मुख्य अस्पताल में […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : डीएसपी ने एक महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधानचंद्र रॉय की 136वीं जयंती डॉक्टर्स डे के रूप में मनायी. डीएसपी के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के एक वर्ग ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीएसपी मुख्य अस्पताल में भी डॉक्टर डे मनाया गया.
मौके पर डीएसपी मुख्य अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें डीएसपी के वरीय अधिकारी, डीएसपी अस्पताल के चिकित्सक बंधु और डीएसपी महिला समाज के सदस्यों ने भाग लिया. डीएसपी के सीईओ एके रथ ने कहा कि किसी ने भगवान को भले ही न देखा हो, लेकिन धरती में ऐसे बहुत सारे भगवान हैं, जिन्होंने कइयों को जीवन दिया.
उन्हें हम चिकित्सक कहते हैं. सही मायनों में चिकित्सा कोई पेशा नहीं है, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है. पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद राय एक समाजसेवी व चिकित्सक भी थे. उन्हें आज भी आदर्श माना जाता है. इस दिन हम डॉक्टरों और उनके अथक प्रयासों और समाज में अत्यधिक योगदान के लिए संपूर्ण चिकित्सा बिरादरी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.
इस अवसर पर एके रथ ने ‘हेल्थ डाइजेस्ट’ का पहला संस्करण भी जारी किया. डीएसपी महिला समाज के सदस्यों ने उच्चतम प्रशंसा और सम्मान के प्रतीक के रूप में डॉक्टरों और चिकित्सा बिरादरी के अन्य सभी सदस्यों को फूल भेंट किये. कई सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने स्टील टाउनशिप में डॉ विधानचंद्र राय की जयंती मनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










