इसीएल सीएसआर कमेटी की बैठक में विभिन्न प्रोजेक्टों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर ) सब कमेटी ऑफ ईसीएल बोर्ड की बैठक शनिवार को कंपनी मुख्यालय के बोर्ड कक्ष में कमेटी चेयरमैन इंदिरा चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई . तकनीकी निदेशक (ऑपरेशन) सुनील कुमार झा , तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) जयप्रकाश गुप्ता, वित्त निदेशक संजीव सोनी, कंपनी सचिव बीआर रेड्डी, प्रबंधक (सीएसआर) […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर ) सब कमेटी ऑफ ईसीएल बोर्ड की बैठक शनिवार को कंपनी मुख्यालय के बोर्ड कक्ष में कमेटी चेयरमैन इंदिरा चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई . तकनीकी निदेशक (ऑपरेशन) सुनील कुमार झा , तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) जयप्रकाश गुप्ता, वित्त निदेशक संजीव सोनी, कंपनी सचिव बीआर रेड्डी, प्रबंधक (सीएसआर) विवेक कुमार, उप प्रबंधक (वित्त) रामबाबू पाठक आदि उपस्थित थे .
सीएसआर के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा कई बड़े प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. कंपनी सूत्रों ने बताया कि 25 लाख रुपये तक की प्राक्कलन राशि की योजनाओं की मंजूरी कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के स्तर से मिलती है. इससे अधिक राशि की योजना होने पर सीएसआर सब कमेटी में अनुमोदन के लिए ले जाना पड़ता है. वर्ष 2018 – 19 में कंपनी ने 25 लाख रूपये के प्राक्कलन के कई सीएसआर प्रोजेक्ट को तैयार किया. इन्हें सब कमेटी में ले जाना पड़ा.
अनुमोदन होने के बाद ही उस प्रोजेक्ट पर काम होगा. सीएसआर योजना के तहत वर्ष 2017 -18 में कौशल विकास के तहत 600 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें से तीन सौ लोगों को रोजगार का अवसर मिला है बाकी लोग भी रोजगार के तलाश में इधर उधर हाथ- पैर मार रहे है. सभी कंपनियों की अपेक्षा इसीएल इस क्षेत्र में वेहतर काम कर रही है. इसके तहत झारखंड के गोड्डा जिला में संचालित आईटीआई स्कूल मद में सलाना 93 लाख रुपये कंपनी खर्च करती है. इसके साथ ही कई क्षेत्रों में लोगों को पानी पीने के लिए कई वॉटर प्रोजेक्ट भी लगाये गये है जिससे ईसीएल कर्मी के साथ ही आसपास के रहने वाले लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola