विक्रेता के घर के समक्ष किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : विश्व नशा मुक्ति दिवस पर मंगलवार की शाम महावीर कोलियरी के गोराईपाड़ा में महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भारी संख्या में महिलाएं इलाके के जगदीश साव के घर के बाहर एकत्रित हो गयी और प्रदर्शन करने लगी.उनका आरोप था कि जगदीश ने घर में शराब का अड्डा […]
विज्ञापन
रानीगंज : विश्व नशा मुक्ति दिवस पर मंगलवार की शाम महावीर कोलियरी के गोराईपाड़ा में महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भारी संख्या में महिलाएं इलाके के जगदीश साव के घर के बाहर एकत्रित हो गयी और प्रदर्शन करने लगी.उनका आरोप था कि जगदीश ने घर में शराब का अड्डा बना लिया है. वह अवैध ढंग से शराब की बिक्री करता है. इससे इलाके के अधिकांश युवा शराब के आदी होते जा रहे हैं.
दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाले गांव के कई युवक सारी कमाई शराब में उड़ा दे रहे हैं. इससे उनके परिवार के सामने भू्खों मरने की नौबत आ गयी है. आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि जगदीश उधारी में भी शराब मुहैया कराता है. इससे गांव के लड़के नशे के आदी हो गये हैं. वे अपनी गाढ़ी कमाई शराब में ही उड़ा दे रहे हैं.
कई बार थाना में मामले की शिकायत की गयी लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया है. मजबूर होकर अवैध ढंग से शराब की बिक्री करने वाले जगदीश का घेराव करना पड़ा. घटना की सूचना पाकर रानीगंज पुलिस ने इलाके में पहुंचकर जगदीश साहू को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से भारी मात्रा में शराब भी जब्त की गयी.
इलाके की तृणमूल नेत्री रूपा चटर्जी ने बताया कि यहां का युवा वर्ग शराब का आदी हो चुका है. उन्होंने अपना भविष्य अंधकारमय बना दिया है. नशे के कारण उनका परिवार भूखों मरने के कगार पर है. बाध्य होकर यहां की महिलाओं ने यह कदम उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन