जिलाशासक ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated at : 28 Jun 2018 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
जिलाशासक ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

आसनसोल : मिशन मिलियन ड्रीम के लिए लाभुकों की सूची तैयार करने, जिले में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए चिन्हित 16 हजार किसानों को उपलब्ध कराने, मनरेगा, बंगाल आवास योजना, गीतांजलि, पीयूपी, कन्याश्री, रूपश्री, आदि विभिन्न परियोजनाओं को लेकर जिलाशासक शशांक सेठी ने बुधवार को अड्डा भवन के सम्मेलन कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ […]

विज्ञापन
आसनसोल : मिशन मिलियन ड्रीम के लिए लाभुकों की सूची तैयार करने, जिले में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए चिन्हित 16 हजार किसानों को उपलब्ध कराने, मनरेगा, बंगाल आवास योजना, गीतांजलि, पीयूपी, कन्याश्री, रूपश्री, आदि विभिन्न परियोजनाओं को लेकर जिलाशासक शशांक सेठी ने बुधवार को अड्डा भवन के सम्मेलन कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की.
अतिरिक्त जिलाशासक (विकास) कस्तूरी विश्वास, सदर आसनसोल महकमा शासक प्रलय रायचौधरी, सभी प्रखंडों के बीडीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सभी प्रखंडों में में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी और जरूरी दिशानिर्देश दिया गया. जिलाशासक श्री सेठी ने बताया कि मिशन मिलियन ड्रीम परियोजना के तहत आठ प्रखंडों के 62 ग्राम पंचायतों से प्रति पंचायत तीन सौ लाभुकों को चिन्हित करना है.
सभी लाभुक आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े होनेचा हिए. इनकी सूची तैयार होने के बाद इन्हें मनरेगा की विभिन्न स्कीमों में शामिल कर इन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले में 16 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लिए चिन्हित किया गया है. इन किसानों को जल्द से जल्द क्रेडिट कार्ड आवंटित करने के लिए सभी प्रखंडों को लक्ष्य निर्धारित किया गया. यदि कहीं भी बैंक के साथ आपसी तालमेल को लेकर कोई समस्या होती है तो तत्काल सूचित करने को कहा गया है. इसके साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गयी.
बोरो पांच परिसर में लगा रक्तदान शिविर
आसनसोल. आसनसोल नगर निगम प्रशासन ने बर्नपुर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन वोलेंटरी ब्लड डोनर्स के सहयोग से बुधवार को बोरो पांच कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया. उद्घाटन रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर ने किया. शिविर में कुल 38 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जिसे आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संग्रहित कराया गया. पार्षद कल्याण दासगुप्ता, पार्षद बबीता दास आदि उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola