व्यवसायी पर नौकरानी के परिजनों को पीटने व बाल काट देने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 1:31 AM
आरोप है कि नौकरानी के माता-पिता और भाई के बाल काट कर गांव छोड़ने और घटना की शिकायत थाने में करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गयी.
हावड़ा. घर में चोरी होने की घटना के बाद वहां काम करनेवाली नौकरानी के परिवार वालों को घर बुलाकर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप एक व्यवसायी पर लगा है. उसका नाम अब्दुल हसन लश्कर है. पुलिस ने मामले में आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम अब्दुल हसन लश्कर, इशा लश्कर और श्याम लश्कर हैं. घटना हावड़ा के डोमजूर इलाके की है. आरोप है कि नौकरानी के माता-पिता और भाई के बाल काट कर गांव छोड़ने और घटना की शिकायत थाने में करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गयी. पीड़िता हावड़ा के डोमजुर उत्तर कलोरा इलाके की रहने वाली है और व्यवसायी के घर पर नौकरानी का काम करती है. यह मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया. हालांकि प्रभात खबर वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, युवती हावड़ा के डोमजुर उत्तर कलोरा इलाके में घरों में परिचारिका का काम करती थी. 25 दिन पहले उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली और घर से भाग गयी. इसी बीच जिस कारोबारी के घर वह काम करती थी, उसके घर से 20 लाख की चोरी हो गयी. कारोबारी को शक था कि नौकरानी ही पैसे लेकर भाग गयी है. आरोप है कि व्यवसायी ने नौकरानी के माता-पिता और भाई को घर बुलाया और उनकी पिटाई कर बाल काट दिये. साथ ही परिवार को गांव छोड़ने की धमकी भी दी. इधर, आरोपी ने बाल काटने की घटना से इंकार किया है. हावड़ा के सीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एफआइआर दर्ज होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच जारी है. अगर कोई और शामिल होगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










