मालदा से चार लाख के नकली नोट जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 7:43 AM
मालदा. बीएसएफ ने दो अलग-अलग घटनाआें में चार लाख रुपये के नकली नोट जब्त किये. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पहली घटना मालदा जिला के चुरियंतपुर बॉर्डर आउट पोस्ट इलाके की है. खुफिया सूचना के आधार पर चुरियंतपुर बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 24 वीं बटालियन की टुकड़ी […]
खुफिया सूचना के आधार पर चुरियंतपुर बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 24 वीं बटालियन की टुकड़ी ने रविवार दोपहर एक विशेष अभियान चला कर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से तीन लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये. सभी दो हजार के नोट थे. जाली नोटों की यह खेप बांग्लादेश से भारत लायी जा रही थी.
दूसरी घटना मालदा जिला के फरक्का की है. जाली नोट की तस्करी से संबंधित मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बीएसएफ की 24 वीं बटालियन ने सोमवार सुबह ग्यारह बजे फरक्का रेलवे स्टेशन एवं गोलाई मोड़ के पास विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान बीएसएफ टुकड़ी ने एक संदिग्ध युवक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लाख रुपये के जाली नोट मिले. सभी नोट दो हजार के थे. आरोपी का नाम राजेश कुमार मंडल है. वह झारखंड के साहिबगंज जिला के बारादिगी बरहरवा गांव का निवासी है. बीएसएफ ने गिरफ्तार युवक को कालियाचक पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










