पूर्व मेयर व माकपा नेता पर हमले की निंदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2017 8:00 AM

विज्ञापन

कोलकाता. हुगली के गोघाट में कोलकाता के पूर्व मेयर, अधिवक्ता व माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य पर हमले की वाम मोरचा ने कड़ी निंदा की है. इस घटना के खिलाफ महानगर के इंटाली मार्केट इलाके में वाम मोरचा की ओर से रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु […]

विज्ञापन
कोलकाता. हुगली के गोघाट में कोलकाता के पूर्व मेयर, अधिवक्ता व माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य पर हमले की वाम मोरचा ने कड़ी निंदा की है. इस घटना के खिलाफ महानगर के इंटाली मार्केट इलाके में वाम मोरचा की ओर से रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने किया.

श्री बसु ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पूरे राज्य की स्थिति अराजक बनी हुई है. हुगली में हुई घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जनहित के लिए होनेवाले आंदोलन में वामपंथी सदैव शामिल रहेंगे. हमले जितने होंगे, आंदोलन उतना ही तेज होगा. इधर प्रदेश भाकपा की ओर से भी घटना का विरोध किया गया है.

पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गोघाट में सेव डेमोक्रेसी के अन्य प्रतिनिधियों पर भी हमला हुआ है. पार्टी ने उपरोक्त घटना के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola