बीएसएफ ने आग्नेयास्त्र संग युवक को दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2017 7:19 AM
कोलकाता. भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में होनेवाली तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के आइजी पीएसआर अंजनेलु की ओर से विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं. इस दिशा निर्देश के तहत राष्ट्रविरोधी तत्वों पर लगाम लगाये जाने व उन्हें दबोच पाने में भी काफी सफलता हाथ लग रही है. […]
बीएसएफ के अनुसार बुधवार को बनगांव थाना क्षेत्र के बाॅर्डर आउट पोस्ट पेट्रापोल में हथियारों की तस्करी किये जाने की गुप्त सूचना मिली. सीमावर्ती इलाके में बीएसएफ की 64वीं बटालियन की ओर से विशेष अभियान व गश्ती चलायी गयी. अपराह्न 1.15 बजे एक युवक को हथियारों के साथ दबोच पाने में बीएसएफ को सफलता हाथ लगी. आरोपी युवक का नाम अनूप खान (20) बताया गया है.
वह उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव का निवासी है. बीएसएफ ने उसके पास से दो आग्नेयास्त्र और चार मैगजीन जब्त किये हैं. आरोपी और जब्त हथियारों को बनगांव थाने के हवाले कर दिया गया है. इस वर्ष बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर सीमावर्ती इलाकों में छह आग्नेयास्त्र, सात मैगजीन और पांच कारतूस जब्त कर पाने में सफल रही है. हथियारों के दो तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










