500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2017 8:25 AM
विज्ञापन
मालदा. मालदा शहर के स्टेशन इलाके में एक होटल पर छापामारी कर सीआइडी ने 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात इंगलिशबाजार थाना पुलिस के साथ मिलकर जिला सीआइडी ने यह कार्रवाई की. पुलिस और सीआइडी सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम आमिरुल शेख, नासिरुल शेख […]
विज्ञापन
मालदा. मालदा शहर के स्टेशन इलाके में एक होटल पर छापामारी कर सीआइडी ने 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात इंगलिशबाजार थाना पुलिस के साथ मिलकर जिला सीआइडी ने यह कार्रवाई की. पुलिस और सीआइडी सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम आमिरुल शेख, नासिरुल शेख और सरीकुल शेख है.
इनका घर कालियाचक थाने के नारनपुर और मोसितपुर इलाके में है. इनके पास से प्लास्टिक के सात पैकेटों में बंद 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गयी. काले कारोबार की दुनिया में बरामद माल की कीमत करीब 12 लाख रुपये है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूत्रों से सीआइडी को खबर मिली कि स्टेशन रोड इलाके के एक होटल में मादक पदार्थों के तीन तस्कर रुके हुए हैं. इसके बाद पुलिस को साथ लेकर सीआइडी ने छापामारी की. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मादक पदार्थ को तस्करी कर दूसरी जगह ले जाने के लिए गिरफ्तार लोग स्टेशन इलाके के एक होटल में रुके हुए थे. इन लोगों ने ब्राउन शुगर कहां से हासिल की, इस बारे में छानबीन की जा रही है. बुधवार को सीआइडी ने गिरफ्तार आरोपियों को मालदा अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










