24 घंटे बाद भी किसी को पकड़ नहीं पायी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2017 2:00 AM

विज्ञापन

मालदा. मालदा के सुजापुर इलाके में स्थित यूनाइटेड बैंक की शाखा में डकैती की घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी को नहीं पकड़ पायी है. हालांकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. बैंक सूत्रों से मिली […]

विज्ञापन
मालदा. मालदा के सुजापुर इलाके में स्थित यूनाइटेड बैंक की शाखा में डकैती की घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी को नहीं पकड़ पायी है. हालांकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 32 लाख नौ हजार रुपये की लूट हुई है. पहले 20 लाख रुपये लूटने की बात बतायी गयी थी. डकैती की इस घटना के बाद से ही शहर में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के तमाम आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. शाखा में फॉरेंसिक जांच भी की गयी है. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक सरकार ने कहा है कि बैंक डकैती मामले को लेकर कुछ भी बता पाना संभव नहीं है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुजापुर इलाके में यूनाइटेड बैंक की यह शाखा 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है. शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास सात बदमाश बैंक के अंदर आये और मैनेजर तथा कर्मचारियों को बंदूक के निशाने पर रखकर लूटपाट की. बदमाशों ने बैंक मे लगे छह सीसीटीवी कैमरों में से दो को तोड़ दिया है.

बैंक सूत्रों ने बताया है कि बदमाशों ने अन्य कैमरे को भी तोड़ने की कोशिश की. बदमाश मैनेजर तथा कई कर्मचारियों के मोबाइल भी लेकर भाग गये. सबसे बड़ी यह है कि सात डकैत दिन-दहाड़े बैंक में आये और लूट कर आसानी से चलते बने. आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी. बदमाश करीब 15 से 20 मिनट तक बैंक के अंदर रहे. पुलिस का अनुमान है कि कुछ स्थानीय बदमाशों की मदद से ही डकैती की इस घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, यूनाइटेड बैंक के चीफ रिजनल मैनेजर अमरेन्द्र कुमार राय ने बताया है कि कुल 32 लाख नौ हजार रुपये की लूट हुई है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. फिलहाल बैंक में कोई काम-काज नहीं हो रहा है. उम्मीद है सोमवार से यहां काम-काज होने लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola