सॉल्टलेक में मेटाडोर पलटने से एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2017 7:23 AM
कोलकाता. सॉल्टलेक सेक्टर फाइव मोड़ पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम अब्दुल रउफ मोल्ला (47) है. बताया जाता है कि निक्को पार्क से न्यूटाउन की ओर जा रहा एक मेटाडोर सॉल्टलेक सेक्टर फाइव के नजदीक बायें ओर मुड़ने के दौरान नियंत्रण खोकर पलट गया. इस घटना […]
इस घटना में मेटाडोर पर सवार एक मछली व्यवसायी उसके नीचे दब गया. स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य आरंभ कर उसे बाहर निकाला. विधाननगर महकमा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह रास्ता खाली रहने और पुलिस की गैरहाजिरी की वजह से चालक वाहन लापरवाही से चलाते हैं.
नियम-कानून नहीं मानने की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं. सॉल्टलेक इलेक्ट्रॉनिक्स कांप्लेक्स थाना की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. रउफ दक्षिण 24 परगना जिले के जिरानगाछा इलाके का रहनेवाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










