फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने समुद्री लुटेरों को पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2016 6:11 AM

विज्ञापन

सात लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक 5 एक नली बंदूक व 42 राउंड कारतूस बरामद कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन इलाके में कोस्टल थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया है. कुलतली थाने की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की आधी रात को मातला नदी […]

विज्ञापन
सात लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक
5 एक नली बंदूक व 42 राउंड कारतूस बरामद
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन इलाके में कोस्टल थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया है.
कुलतली थाने की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की आधी रात को मातला नदी के पास से इन लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पुलिस को पांच एक नली बंदूक व 42 राउंड जिंदा कारतूस मिले. कैखाली घाट के पास मातला नदी से कोस्टल थाना पुलिस ने स्पीड बोट से पीछा कर उनकी नाव को पकड़ा, जिसके बाद ये लुटेरे समुद्र में कूद पड़े और भागने का प्रयास करने लगे. परंतु पुलिस के जवानों की मुस्तैदी से इन लोगों को पकड़ लिया गया.
पुलिस ने बताया कि इन लोगों में पांच लोग बासंती व एक कैनिंग इलाके के रहनेवाले हैं, जबकि एक बांग्लादेशी भी इसमें शामिल है. ये लोग समुद्र में घूमने जानेवाले पर्यटकों को अपना टारगेट बनाते थे. उनके साथ-साथ मछुआरों से भी लूटपाट करना इनका मुख्य कार्य था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola