हावड़ा में भाजपा कार्यालय फूंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 8:00 AM

विज्ञापन

हावड़ा. डोमजूर विधानसभा अधीन चमराइल अंचल के प्रधान भाजपा कार्यालय में शनिवार रात आग लगा दी गयी. साथ ही बमबाजी की गयी. इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवांजल चटर्जी के नेतृत्व में रविवार दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक कोना मोड़ पर पथावरोध किया. भाजयुमो के हावड़ा जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिंह का […]

विज्ञापन
हावड़ा. डोमजूर विधानसभा अधीन चमराइल अंचल के प्रधान भाजपा कार्यालय में शनिवार रात आग लगा दी गयी. साथ ही बमबाजी की गयी. इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवांजल चटर्जी के नेतृत्व में रविवार दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक कोना मोड़ पर पथावरोध किया. भाजयुमो के हावड़ा जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिंह का आरोप है कि यह काम तृणमूल कार्यकर्ताओं का है. प्रदर्शन में राबिन भट्टाचार्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रभाकर पंडित, रामकृष्ण सेनेती, प्रकाश मंडल, राजेन समांत, गोकुल गायेन, प्रवीर राय, जयंत दास, मुकेश सिंह, नीतेश झा, अभिजीत दास, बर्नश्री मंडल समेत अन्य शामिल थे. जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola