पुलिस अधिकारी से छिनताई

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी शहर में एक पुलिस अधिकारी से ही रुपये छिन लिये गये. बुधवार की सुबह 11 बजे यह घटना कोतवाली थाना के बाबूपाड़ा इलाके में घटी है. लगभग साढ़े लाख रुपये गायब हो गये हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक से रुपये निकाल कर जाते समय यह घटना घटी. पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी शहर में एक पुलिस अधिकारी से ही रुपये छिन लिये गये. बुधवार की सुबह 11 बजे यह घटना कोतवाली थाना के बाबूपाड़ा इलाके में घटी है. लगभग साढ़े लाख रुपये गायब हो गये हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक से रुपये निकाल कर जाते समय यह घटना घटी. पुलिस अधिकारी अम्लान घोष इस समय बांकुड़ा जिले में डीएसपी के पद पर कार्यरत है. आज सुबह उन्होंने अपने ससुर को साथ लेकर बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकाला. पहले से उनके बैग में चार लाख रुपये था.

वह रिक्शा लेकर ससुर के व्यक्तिगत कार्य से जा रहे थे. तभी पीछे से अचानक दो युवक बाइक से आये व रुपये का बैग हाथ से छिन कर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि बाइक काले रंग का था. लेकिन बाइक का नंबर वह नहीं देख पाये. इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola