मंत्री को फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार
मालदा: पश्चिम बंगाल के समाज कल्याण मंत्री साबित्री मित्र को कथित रुप से धमकी भरे फोन करने पर मालदा जिले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी ने बताया कि दो व्यक्तियों कमल सरकार और जाकिर हुसैन को मित्र को फोन पर […]
मालदा: पश्चिम बंगाल के समाज कल्याण मंत्री साबित्री मित्र को कथित रुप से धमकी भरे फोन करने पर मालदा जिले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी ने बताया कि दो व्यक्तियों कमल सरकार और जाकिर हुसैन को मित्र को फोन पर धमकी देने और 50 लाख रुपए मांगने पर गिरफ्तार किया गया है.
सरकार मालदा जिले के रतुआ इलाके का रहने वाला है, जबकि जाकिर हुसैन जिले के बलरामपुर का रहने वाला है. मुखर्जी ने बताया कि सरकार और हुसैन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने मित्र को फोन किए थे.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन दोनों का कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन से कुछ लेना देना नहीं है, जिसपर शुरु में मित्र को फोन करने का संदेह किया जा रहा था. मित्र ने एक व्यक्ति से धमकी भरे फोन आने के बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया. उस व्यक्ति ने मित्र से कहा कि अगर उसने केएलओ को 50 लाख रुपए नहीं दिए तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. मंत्री को यह फोन रविवार को किया गया, जब वह सिलिगुड़ी में थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










