सुचित्रा सेन की हालत गंभीर, सेहत में कोई सुधार नहीं

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: 23 दिसंबर से महानगर के बेलव्यू क्लिनिक में भरती बीते जमाने की प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेना की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है. उनके इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड नेउनके परिवारवालों की इजाजत से सांस लेने के लिए लगायी गयी ट्यूब को हटा […]

विज्ञापन

कोलकाता: 23 दिसंबर से महानगर के बेलव्यू क्लिनिक में भरती बीते जमाने की प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेना की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है. उनके इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड नेउनके परिवारवालों की इजाजत से सांस लेने के लिए लगायी गयी ट्यूब को हटा लिया.

रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को नियंत्रित करने के मकसद से कई दिनों पहले यह ट्यूब लगायी गयी थी. अधिक दिनों तक इस टयूब के लगे रहने से इंफेक्शन फैलने का खतरा दिखने लगा था. खाना लगभग बंद हो जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गयी हैं.

मेडिकल बोर्ड का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर सुब्रत मैत्र ने बताया कि इस बात को लेकर चिंता थी कि 82 साल की अभिनेत्री से ट्यूब हटाने के बाद क्या स्थिति होगी, लेकिन इसे हटाने के बाद ऑक्सीजन प्रवाह का स्तर संतोषजनक था. उन्होंने कहा कि यद्यपि वह गंभीर रूप से बीमार हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. उम्र उनके खिलाफ जा रही है. उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है, लेकिन इसमें कोई गिरावट भी नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola