जलपाईगुड़ी जायेगा फोरेंसिक दल, विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता (जलपाईगुड़ी) : जलपाईगुड़ी में हुए धमाके के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उत्तर बंगाल के महानिरीक्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह विस्फोट सुरक्षा या खुफिया स्तर पर असफलता के कारण तो नहीं हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक दल आज जलपाईगुड़ी […]

विज्ञापन

कोलकाता (जलपाईगुड़ी) : जलपाईगुड़ी में हुए धमाके के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उत्तर बंगाल के महानिरीक्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह विस्फोट सुरक्षा या खुफिया स्तर पर असफलता के कारण तो नहीं हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक दल आज जलपाईगुड़ी पहुंचेंगे और पता लगाएंगे कि धमाकों में किस प्रकार के विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया.

पुलिस उप अधीक्षक पर्वत चक्रवर्ती ने कहा, फोरेंसिक दल आज विस्फोटक स्थल का दौरा करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट के लिए किस प्रकार के विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया. एक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

उत्तर बंगाल में जलपाईगुडी कस्बे के पास बाजरापाड़ा में कल एक चलती साइकिल में रखे बम में हुए विस्फोट में पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी थे और नौ अन्य घायल हो गये थे.घायलों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो लोगों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्तपाल के लिए रिफर किया गया है. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है.

महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनुज शर्मा से जब यह पूछा गया कि क्या इस विस्फोट के पीछे कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ) या किसी आतंकवादी संगठन का हाथ है तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

उत्तरी बंगाल के महानिरीक्षक शशिकांत पुजारी ने कहा, 26 दिसंबर को कामातपुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ) का शहीदी दिवस था और 28 दिसम्बर को इसका स्थापना दिवस है, इसलिए उन पर संदेह है. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह हमला था या कोई व्यक्ति साइकिल पर विस्फोटकों को रखकर ले जा रहा था जिनमें दुर्घटनावश विस्फोट हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola