भाटपाड़ा : फूड पॉइजनिंग से 50 लोग पड़ गये बीमार

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड 10 के कांकीनाड़ा शांतिपल्ली इलाके में फूड पॉइजनिंग के कारण कई लोग बीमार पड़ गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर. उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड 10 के कांकीनाड़ा शांतिपल्ली इलाके में फूड पॉइजनिंग के कारण कई लोग बीमार पड़ गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, 28 जून को कांकीनाड़ा के शांतिपल्ली के कोइरी परिवार में श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था. बताया गया है कि वहां का खाना खाकर 50 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गयी और वे बीमार पड़ गये. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. भाटपाड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देबज्योति घोष ने कहा कि बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में 12 लोगों को भर्ती कराया गया है. उन्होंने दावा किया श्राद्धभोज में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola