छह साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया बलात्कार!
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) : हावड़ा के निश्चिंद इलाके में छह साल की एक बच्ची से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यहां बताया कि 38 वर्षीय अरुण अग्रवाल ने पांच अगस्त को बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि अगर […]
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) : हावड़ा के निश्चिंद इलाके में छह साल की एक बच्ची से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने यहां बताया कि 38 वर्षीय अरुण अग्रवाल ने पांच अगस्त को बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे तथा उसके परिवार वालों को जान से मार डालेगा.
बच्ची ने डर के कारण घर में किसी को कुछ नहीं बताया.पुलिस के अनुसार, कल बच्ची बहुत बीमार हो गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने घटना के बारे में बताया.लड़की के परिजनों ने अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










