बऊ बाजार की प्लाइवुड दुकान में लगी आग, घटना स्थल पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के बऊबाजार इलाके में सोमवार की शाम को एक प्लाईवुड की दुकान में भयावह आग लग गयी. आग को बुझाने के लिए दमदल की 22 इंजनों को तैनात किया गया है. पूरा इलाका धुंआ से भर गया है. घटना स्थल पर स्थानीय मोचीपाड़ा थाने की पुलिस पहुंच चुकी है. पुलिस के अनुसार […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता के बऊबाजार इलाके में सोमवार की शाम को एक प्लाईवुड की दुकान में भयावह आग लग गयी. आग को बुझाने के लिए दमदल की 22 इंजनों को तैनात किया गया है. पूरा इलाका धुंआ से भर गया है. घटना स्थल पर स्थानीय मोचीपाड़ा थाने की पुलिस पहुंच चुकी है.
पुलिस के अनुसार लेडी डफरिन अस्पताल के विपरीत प्लाईवुड की दुकान में आग लगी है. हवा के कारण आग के फैलने की आशंका के मद्देनजर दमकल विभाग ने पूरी निगरानी तेज कर दी है. घटना स्थल पर दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं. स्थानीय लोगों को घटनास्थल से हटाया जा रहा है. प्लाईवुड की दुकान के सामने ही एक बैंक का कार्यालय भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola