शरारती बाइकर्स के खिलाफ अभियान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: महानगर में शरारती बाइकर्स के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान लंबा चलेगा और इसका मकसद शहर में रात के अंधेरे में अपराध करनेवाले बाइकर गैंग को काबू में करना है. शुक्रवार रात से शुरू हुए इस अभियान के पहले चरण में मोटरसाइकिल पर […]

विज्ञापन

कोलकाता: महानगर में शरारती बाइकर्स के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान लंबा चलेगा और इसका मकसद शहर में रात के अंधेरे में अपराध करनेवाले बाइकर गैंग को काबू में करना है. शुक्रवार रात से शुरू हुए इस अभियान के पहले चरण में मोटरसाइकिल पर एक से अधिक सवारी करनेवालों की धर-पकड़ शुरू की गयी है.

शहर के सभी थानों को शरारती बाइकर्स की नकेल कसने की हिदायत जारी कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि शरारती तत्व समूह में शामिल होकर रात के वक्त बाइक पर सवार होकर हुड़दंग मचाते हैं. इस अभियान में बाइक पर शरारत करनेवालों के खिलाफ तीन हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम लोग देर रात तक यह अभियान चला रहे हैं. यह अभियान अगले महीने तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola