बदनाम करनेवालों को देंगे माकूल जवाब
कोलकाता. सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे विपक्ष के अभियान के खिलाफ चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा : हमें बदनाम करनेवालों को जनता माकूल जवाब देगी. अगर उनमें दम है तो वह विकास के मुद्दे पर उनसे लड़ाई करें. सागर द्वीप में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार […]
अगर उनमें दम है तो वह विकास के मुद्दे पर उनसे लड़ाई करें. सागर द्वीप में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को बदनाम करने वाले अभियान से कोई फर्क नहीं पड़ता है. ऐसा कर हमें कोई रोक नहीं सकता है. मेरा काम सब को साथ ले कर चलने का है, जो इसका विरोध करेंगे, लोग उन्हें दूर फेंक देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वधर्म समन्वय हमारा आदर्श है.
हम लोग किसी धर्म व जाति की परवाह किये बगैर सभी के लिए काम करते हैं. हमें बदनाम करने का अभियान एवं दुर्भावनापूर्ण प्रचार से कुछ फायदा नहीं होगा. राज्य के लोग ऐसा करने वालों को माकूल जवाब देंगे. केंद्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विरासत में एक बड़ा कर्ज मिला है, इसके बावजूद सरकार अभी तक राज्य से राजस्व ले जा रहा है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि हमें 100 दिन रोजगार योजना के लिए पैसे नहीं मिल रहे है, इसके बावजूद इस परियोजना में बंगाल देश में पहले स्थान पर है. जिसका हमें गर्व है. हम लोग कौशल विकास एवं लघु उद्योगों में भी नंबर वन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










