मार्केटिंग का जरिया बन सकती है सोशल मीडिया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: विज्ञापन बनानेवाले पेशेवर सोशल मीडिया का इस्तेमाल विषय वस्तु तैयार करने में कर सकते हैं. साथ ही वह इसे एक नये मार्केटिंग माध्यम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पिछले दिनों महानगर के दौरे पर आयीं अमेरिकी डिजिटल मीडिया प्रशिक्षक मैंडी जेनकिन्स ने कहा कि दुनिया भर में करोड़ों लोग विभिन्न सोशल […]

विज्ञापन

कोलकाता: विज्ञापन बनानेवाले पेशेवर सोशल मीडिया का इस्तेमाल विषय वस्तु तैयार करने में कर सकते हैं. साथ ही वह इसे एक नये मार्केटिंग माध्यम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पिछले दिनों महानगर के दौरे पर आयीं अमेरिकी डिजिटल मीडिया प्रशिक्षक मैंडी जेनकिन्स ने कहा कि दुनिया भर में करोड़ों लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो व तसवीरें साझा कर रहे हैं. आप उन चीजों को चुनकर अपने उत्पाद की मार्केटिंग में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि हालांकि यह अवधारणा नयी है, लेकिन पश्चिमी देशों में तेजी से इसका चलन बढ़ रहा है और भारत भी अपने अनुभवों से सीख ले सकता है. जेनकिन्स ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पियानो बजाते कुत्ते का वीडियो पोस्ट करता है, तो किसी ब्रांड द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola