सारधा घोटाला : तृणमूल सांसद सृंजय बोस से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: करोडों रुपये के शारदा घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अपराध शाखा ने आज तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य सांसद सृंजय बोस से पूछताछ की. सीबीआइ सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य बोस को कल समन मिला था. लोकप्रिय बांग्ला दैनिक प्रतिदिन के मालिक बोस ने कभी निलंबित तृणमूल राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को […]

विज्ञापन

कोलकाता: करोडों रुपये के शारदा घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अपराध शाखा ने आज तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य सांसद सृंजय बोस से पूछताछ की. सीबीआइ सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य बोस को कल समन मिला था.

लोकप्रिय बांग्ला दैनिक प्रतिदिन के मालिक बोस ने कभी निलंबित तृणमूल राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को संपादक के तौर पर अखबार में नियुक्त किया था. शारदा मामले में अपनी कथित भूमिका के कारण घोष अभी जेल में हैं.

बहरहाल, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी रजत मजूमदार का एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है. सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में पूछताछ के बाद कल उन्हें गिरफ्तार किया था. उन्हें गिरफ्तारी के ठीक बाद कल आईसीयू में भर्ती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola