मेट्रीमोनियल साइट पर महिलाओं से बनाता था संपर्क, शिक्षक बना भक्षक

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मेट्रीमॉनियल साइट पर महिलाओं से संपर्क कर उसके साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में गरफा थाने की पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षक का नाम पार्थ सेन गुप्ता (46) है. वह मूलत: सिलीगुड़ी का रहनेवाला है. गरफा इलाके के आशुतोष कॉलोनी की रहनेवाली 35 वर्षीय एक महिला को अपने […]

विज्ञापन

कोलकाता: मेट्रीमॉनियल साइट पर महिलाओं से संपर्क कर उसके साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में गरफा थाने की पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षक का नाम पार्थ सेन गुप्ता (46) है.

वह मूलत: सिलीगुड़ी का रहनेवाला है. गरफा इलाके के आशुतोष कॉलोनी की रहनेवाली 35 वर्षीय एक महिला को अपने जाल में फंसा कर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था.

मन भर जाने पर वह वहां से भाग निकला था. जिसके बाद पीड़ित महिला को उस पर संदेह होने पर उसके खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी. जाल बिछा कर शनिवार रात आरोपी को पूर्व यादवपुर इलाके के अहिल्या नगर स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को संदेह है कि वहां भी वह अपने अगले शिकार की तलाश में आया था. रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

कैसे बनाता था महिलाओं को अपना शिकार
पीड़ित महिला गरफा इलाके के आशुतोष कॉलोनी की रहने वाली है. जुलाई महीने में दर्ज शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने एक मेट्रीमॉनियल साइट पर शादी के लिए विज्ञापन दिया था. इस विज्ञापन को देख कर पार्थ सेन गुप्ता ने उससे संपर्क किया. उसने अपने परिचय में खुद को एमए, बीएड की डिग्री प्राप्त एक बड़ा शिक्षक बताया. पीड़िता ने बताया कि उसकी बातें सुन कर वह उससे प्रभावित हो गयी.

इसके बाद वह अक्सर कोलकाता आकर उसके साथ मिला करता था. जल्द हीं दोनों में प्रेम हो गया और शादी के बंधन में बंधने के लिए दोनों तैयार हो गये. पीड़िता ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में दोनों अत्यंत नजदीक आ गये और एक दिन पार्थ ने उसे एकांत में बुलाया और जेब में स्थित सिगरेट को जला कर उसकी आग को साक्षी मान कर जेब से एक बियर का केन निकाला, उस केन में स्थित बियर को गंगाजल मान कर उसकी मांग में सिंदूर भर दी. इसके बाद वह उसके घरवालों के देखरेख के लिए उसके साथ गरफा में स्थित उसके घर में घर जमाई बन कर रहने लगा. बीच-बीच में वह काम का कारण बता कर एक दो सप्ताह के लिए लापता हो जाता था.

पीड़िता ने बताया कि बीच में जुलाई महीने में काफी दिन पार्थ घर नहीं लौटा, इसका पता लगाने जब वह सिलीगुड़ी स्थित उसके कोचिंग सेंटर व घर में गयी तो वहां उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली. इसके बाद वहां से महानगर पहुंच कर धोखे से विवाह वह दुष्कर्म की शिकायत गरफा थाने में दर्ज करायी, इसकी जानकारी मिलने के बाद से वह फरार था. अपने अन्य शिकार के लिए पार्थ के शनिवार शाम को पूर्व यादवपुर इलाके के अहिल्या नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आने की जानकारी मिली. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में पार्थ ने पुलिस को बताया कि वह ग्रैजुएट है और कोई बड़ा शिक्षक नहीं सिलीगुड़ी में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता है. उसकी पहली पत्नी का नाम सपना सेन गुप्ता है. जिससे तलाक नहीं होने के कारण कानूनी तौर पर वह किसी भी महिला से कानूनी तौर पर शादी नहीं करता था. उसके जाल में फंसे महिलाओं का सिर्फ भरोसा जीतने के लिए सिंदूर से उनकी मांग भर कर उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाकर उसके आर्थिक संपत्ति पर भी हाथ साफ कर देता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola