आरपीएफ कर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2020 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

बारासात : युवती से विवाह का वादा करके यौन शोषण करने के आरोप में एक आरपीएफ कर्मी को गिरफ्तार किया गया है. युवती की शिकायत के बाद बारासात महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. उसका नाम दिवाकर शर्मा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. खबरों के अनुसार चार साल पहले […]
विज्ञापन
बारासात : युवती से विवाह का वादा करके यौन शोषण करने के आरोप में एक आरपीएफ कर्मी को गिरफ्तार किया गया है. युवती की शिकायत के बाद बारासात महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. उसका नाम दिवाकर शर्मा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खबरों के अनुसार चार साल पहले सियालदह स्टेशन पर दिवाकर की पोस्टिंग थी. उसी दौरान दोनों का परिचय हुआ था. जो प्रेम संबंध में बदल गया. दिवाकर ने युवती से शादी करने का वादा किया था. उसके बाद दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाये. बताया गया कि कुछ महीना पहले युवती को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है.
यह बात सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया. युवती का आरोप है कि उसके बाद दिवाकर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. साथी मिलना-जुलना भी बंद कर दिया. यहां तक कि उसने दोनों के बीच हुए प्रेम संबंध को भी मानने से इनकार कर दिया.
उसके बाद शुक्रवार को युवती ने बारासात महिला थाने में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी. वहीं बारासात महिला थाने की पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




