पति व ससुराल वालों पर प्रताड़ना का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : एक विवाहिता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता का नाम जूही गुप्ता है. वह कोलकाता के बागुईहाटी की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी गोलाबाड़ी के ओड़ियापाड़ा के रहने वाले […]

विज्ञापन

हावड़ा : एक विवाहिता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता का नाम जूही गुप्ता है. वह कोलकाता के बागुईहाटी की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी गोलाबाड़ी के ओड़ियापाड़ा के रहने वाले सुमित साव के साथ 23 नवंबर 2017 को हुई थी.

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं था. पति और उसके घर वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इससे तंग आकर पिछले एक साल से वह मायके में रह रही है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं था.

उसने अपने पति पर तंत्र-मंत्र में रमे रहने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि पति की हरकतों का विरोध करने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे. पीड़िता के मामा विशाल जायसवाल ने कहा कि पिछले एक साल से काफी कोशिशें की गयीं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. इसी से परेशान होकर गोलाबाड़ी थाने में पति सहित कुल पांच के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola