युवक का शव बरामद, परिजनों को हत्या का अंदेशा

जामुड़िया : श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत बेडला गांव के बाउरीपाड़ा के 20 वर्षीय युवक विवेक बाउरी का शव रहस्यमय अवस्था में घर के समीप एक छोटे से पेड़ में फांसी लगे हुए अवस्था में पाया गया. पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है, पर मृतक की मां मीरा बाउरी का कहना है कि उसकी हत्या […]
जामुड़िया : श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत बेडला गांव के बाउरीपाड़ा के 20 वर्षीय युवक विवेक बाउरी का शव रहस्यमय अवस्था में घर के समीप एक छोटे से पेड़ में फांसी लगे हुए अवस्था में पाया गया. पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है, पर मृतक की मां मीरा बाउरी का कहना है कि उसकी हत्या की गयी है.
मृतक के शव के समीप ही उसका टूटा हुआ मोबाइल व सिमकार्ड पाया गया है. मीरा बाउरी ने बताया कि उसका पुत्र बनाली स्थित 8 नंबर इलाके में एक लोहे का सरिया बनाने वाला कारखाने में ट्रकों में लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया करता था. बीते 2 सप्ताह से कारखाना बंद था.
सोमवार प्रातः घर से काम पर जाने के लिए कह कर निकला एवं रात्रि जब 9 बजे तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके चाचा ने जब उसे फोन किया तो उसने कुछ देर पश्चात घर लौटने की बात कही. चाचा से बातचीत के दौरान ही मोबाइल की आवाज के साथ पीछे से कई लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी.
रात घर वापस नहीं लौटते देख मोहल्ले तथा परिजनों के घर फोन कर उसकी जानकारी हासिल की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. प्रातः उसका शव घर के समीप एक छोटे से पेड़ पर लटकी हुई अवस्था में पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










