पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना के सिमलन पूर्वपाड़ा में अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई झड़प के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया. गंभीर हालत में पत्नी आरती सोरेन (31) को कालना महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद से अभियुक्त […]

विज्ञापन

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना के सिमलन पूर्वपाड़ा में अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई झड़प के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया. गंभीर हालत में पत्नी आरती सोरेन (31) को कालना महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद से अभियुक्त पति खोखन सोरेन फरार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

पुलिस अभियुक्त खोखन की तलाश कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि खोखन ने दो शादी की थी. पहली पत्नी को छोड़ खोकन दूसरी पत्नी के साथ ही रह रहा था. आरती का आरोप है कि मेरे साथ रहने के बावजूद भी अपनी पहली पत्नी के साथ संबंध कायम रखा था. इस घटना को लेकर कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मान रहा था. आज दोपहर इस बात को लेकर हम दोनों के बीच झड़प हुई. इसके बाद खोखन ने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola