शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : नाबालिग को प्रेम जाल में फांस कर यौन शोषण करने के आरोप में कांकसा थाना की पुलिस ने डुमरा पश्चिम बुड़ीपाड़ा बस्ती निवासी आकाश लोहार को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान आरोपी को 2 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : नाबालिग को प्रेम जाल में फांस कर यौन शोषण करने के आरोप में कांकसा थाना की पुलिस ने डुमरा पश्चिम बुड़ीपाड़ा बस्ती निवासी आकाश लोहार को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान आरोपी को 2 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि पीड़िता वीरभूम जिला की रहने वाली है. कुछ महीने पहले लड़की अपनी दीदी के घर डुमरा ग्राम में घूमने के लिए आई थी. उसी दौरान आकाश लोहार के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आकाश लोहार नाबालिगा को पहले शादी करने का प्रलोभन दिया था, एवं उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया था.
इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी. तब नाबालिगा ने आकाश लोहार पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन आकाश ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. उसके बाद उसने आपबीती रिश्तेदारों को बताई, गुरुवार की शाम रिश्तेदारों ने कांकसा थाना में आकाश के खिलाफ नाबालिग संग यौन संबंध का मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










