छेड़खानी कर कार से भागे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : सड़क किनारे जा रही युवती को छेड़कर कार से बदमाश फरार हो गये. घटना मध्य कोलकाता के धर्मतला स्थित डोरिना क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे की है. इस घटना के बाद शिकायत लेकर युवती न्यू मार्केट थाने में पहुंची. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि […]
विज्ञापन
कोलकाता : सड़क किनारे जा रही युवती को छेड़कर कार से बदमाश फरार हो गये. घटना मध्य कोलकाता के धर्मतला स्थित डोरिना क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे की है. इस घटना के बाद शिकायत लेकर युवती न्यू मार्केट थाने में पहुंची. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नववर्ष की पार्टी खत्म कर वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी समय उसके पास एक निजी कार आकर रुकी. कार के अंदर कुछ युवक थे.
अंदर कितने लोग थे, इसपर उसका ध्यान नहीं गया. बदमाश उसे देखकर अपशब्द कहने लगे. अंदर बदमाशों के बीच एक युवक ने काफी अभद्र टिप्पणी भी की. वे उसे कार में उठा ले जाने की धमकी भी दे रहे थे. विरोध करने पर वे कार की रफ्तार तेज कर वहां से फरार हो गये.
पीड़िता की इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. न्यू मार्केट थाने की पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की पहचान कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन