कमरे में हुई युवक की मौत के कारणों पर रहस्य बरकरार
Updated at : 30 Dec 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कमरे में 32 वर्षीय युवक को अचेत हालत में पाया गया. उसे एनआरएस अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान देबू हाल्दार के रूप में हुई है. वह प्रगति मैदान थाना अंतर्गत उंचूपोता इलाके में अपनी सास के साथ रह रहा था. खबर पाकर प्रगति मैदान […]
विज्ञापन
कोलकाता : कमरे में 32 वर्षीय युवक को अचेत हालत में पाया गया. उसे एनआरएस अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान देबू हाल्दार के रूप में हुई है.
वह प्रगति मैदान थाना अंतर्गत उंचूपोता इलाके में अपनी सास के साथ रह रहा था. खबर पाकर प्रगति मैदान थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि उसे शराब की लत थी. इस कारण उसकी पत्नी इंटाली इलाके में बेटा-बेटी के साथ अलग रहती थी.
पुलिस को देबू की सास सरला मंडल ने बताया कि रात को सत्तू व बिस्कुट खाने के बाद शराब पीकर वह सो गया था. सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




