आनंदलोक विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 12:28 AM
रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत जेके नगर लाइनपार श्री राम जानकी शिव मंदिर प्रांगण में स्थित आनंदलोक विद्यालय का मेन गेट के पास लगा सीसीटीवी कैमरा बुधवार की रात चोरी हो गया. ज्ञात हो कि अभिभावकों की मांग पर बच्चों की सुरक्षा हेतु एक वर्ष पूर्व आनंदलोक विद्यालय परिसर में कुल 18 कैमरे लगाए गए […]
रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत जेके नगर लाइनपार श्री राम जानकी शिव मंदिर प्रांगण में स्थित आनंदलोक विद्यालय का मेन गेट के पास लगा सीसीटीवी कैमरा बुधवार की रात चोरी हो गया. ज्ञात हो कि अभिभावकों की मांग पर बच्चों की सुरक्षा हेतु एक वर्ष पूर्व आनंदलोक विद्यालय परिसर में कुल 18 कैमरे लगाए गए थे.
जिसमें श्री राम जानकी शिव मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर एक कैमरा लगाया गया था जो कि सड़क पर आने जाने वालों की निगरानी करता था. उस कैमरे को बुधवार की रात चोरों ने किसी अपराधिक मंशा से चुरा लिया. मंदिर में रहने वाले पंडित नरेंद्र पांडे ने बताया की सुबह 6 बजे के करीब मंदिर में आरती करने के बाद जब मुख्य द्वार पर गये तो देखा कि कैमरा चोरी हो गया है. इस बात की जानकारी मैंने तुरंत स्कूल के हेडमास्टर पार्थो बनर्जी को दी.
पार्थो बनर्जी ने बताया सुबह 8 बजे के करीब मंदिर के पंडित ने मुझे कैमरा चोरी होने की जानकारी दी. कैमरा चोरी होने की शिकायत निमचा फांड़ी में दर्ज कराई गई है. सीसीटीवी कैमरे में गुरुवार की रात 2.30 बजे दो लड़के इस रास्ते से गुजरते हुए देखा गया. निमचा फांड़ी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. स्कूल प्रबंधन ने कहा कि जल्द ही नया सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










