ePaper

ड्रग्स तस्कर के कुत्तों ने पुलिस के पसीने छुड़ाये

Updated at : 28 Nov 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
ड्रग्स तस्कर के कुत्तों ने पुलिस के पसीने छुड़ाये

ड्रग्स तस्कर को पकड़ने गयी थी पुलिस, घंटों पालतू कुत्तों ने रोके रखा रास्ता टेंगरा रोड में बुधवार शाम छह बजे की घटना कुत्तों को रेड में बाधक बना कर अंदर मौजूद ड्रग्स को जला रहा था सप्लायर बाध्य होकर डॉग स्क्वाड के हैंडलर की मदद से कुत्तों को काबू में कर आरोपी तक पहुंची […]

विज्ञापन

ड्रग्स तस्कर को पकड़ने गयी थी पुलिस, घंटों पालतू कुत्तों ने रोके रखा रास्ता

टेंगरा रोड में बुधवार शाम छह बजे की घटना

कुत्तों को रेड में बाधक बना कर अंदर मौजूद ड्रग्स को जला रहा था सप्लायर

बाध्य होकर डॉग स्क्वाड के हैंडलर की मदद से कुत्तों को काबू में कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

कोलकाता : पालतू कुत्तों की पहरेदारी में ड्रग्स का धंधा चला रहे एक ड्रग्स सप्लायर को पकड़ने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गये. घटना टेंगरा इलाके के टेंगरा रोड में बुधवार शाम छह बजे के करीब की है. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी ड्रग्स सप्लायर जयदेव दास को गिरफ्तार करने में सफल हुई. हालांकि घर के गेट में पालतू कुत्तों को भेजकर पुलिस की रेड में बाधा देकर वह गांजा जलाने में सफल रहा.

क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि टेंगरा इलाके में एक ठिकाने में बड़ी मात्रा में गांजा मौजूद है. ड्रग्स सप्लायर वहीं से गांजा की सप्लाई टेंगरा व आसपास के इलाके में करता है.

इस जानकारी के बाद लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल के पुलिसकर्मियों ने वहां छापेमारी की. लेकिन ड्रग्स सप्लायर ने दो कुत्तों को पाल रखा था, जो वहां आनेवाले अनजान लोगों पर हमला कर देते थे.

कुत्तों के हमले से तीन घंटे तक परेशान रही पुलिस :

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब वे ठिकाने में पहुंचे, तो दोनों कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वे पीछे हटने को बाध्य हुए.

इधर, इसी का फायदा उठाकर आरोपी जयदेव दास अंदर मौजूद ड्रग्स में आग लगाकर सबूत नष्ट करने लगा. करीब तीन घंटे तक कुत्तों के भौंकने व हमला करने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर पाये.

डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

काफी कोशिश के बावजूद अंदर प्रवेश नहीं कर पाने पर कोलकाता पुलिस के डॉग स्क्वाड की मदद लेनी पड़ी. इसके बाद डॉग स्क्वाड के हैंडलर की मदद से दोनों कुत्तों को काबू में किया गया. इसके बाद पुलिस अंदर पहुंचकर आरोपी जयदेव दास को गिरफ्तार करने में सफल हो गयी.

इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम से नष्ट किये गये गांजा की राख की जांच करवाकर उनके रिपोर्ट को सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया जायेगा. गिरफ्तार आरोपी कब से यह धंधा कर रहा है, उससे इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola